Covid-19: दिल्ली में सामने आए 37 नए केस, लगातार 8वें दिन नहीं गई कोरोना से किसी की जान

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रतिदिन नए मामलों का आंकड़ा 35 से 40 के बीच बना हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 37 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुआ। इस दौरान 22 लोगों ने कोविड महामारी को मात दी, बाद दिल्ली में कुल रिकवरी 1414385 हो गई है। कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 1439825 केस सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 349 है।

37 new Covid19 cases surfaced in Delhi no one died due to corona for the 8th consecutive day

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोविड-19 के 14,313 नए केस दर्ज, COVID-19 Update | वनइंडिया हिंदी

    राजधानी दिल्ली में महामारी से मरने वालों की संख्या में भारी कमी आई है, पिछले 8 दिन से एक भी मौत सामने नहीं आई है। हालांकि अब तक कुल 25091 लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है। इस बीच टीकाकरण के माध्यम से कोरोना वायरस को खत्म करने की जंग जारी है। जारी किए गए नंबरों के मुताबिक शनिवार को 588330 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराकें दी गईं, इनमें से 21476 पहली और 37354 दूसरी डोज शामिल है। अब तक दिल्ली में कुल 20376521 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, वैक्सीन की 13 करोड़ डोज लगाने वाला UP देश का पहला राज्य

    देश में कोरोना के हालात
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार (30 अक्टूबर) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 549 लोगों की बीते 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 13,543 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की कुल संख्या अब 1,61,555 है। कोरोना ने अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 4,57,740 है। वहीं कुल मामले 3,42,60,470 है और कुल रिकवरी 3,36,41,175 है। देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,05,43,13,977(1.05 करोड़) है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+