कोरोना के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, वैक्सीन की 13 करोड़ डोज लगाने वाला UP देश का पहला राज्य

लखनऊ, 29 अक्टूबर। कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जंग जारी है, इस बीच उत्तर प्रदेश ने कोविड टीकाकरण में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यूपी में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 13 करोड़ के जादूई नंबर को पार कर गया है। अभियान शुरू होने से लेकर शुक्रवार तक कोविड वैक्सीन की कुल 13 करोड़ डोजें दी गईं, इनमें पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र देश में 3 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य है। इस महीने देशभर में कुल 100 करोड़ से अधिक टीकाकरण का जश्न मनाया गया था।

UP first state in the country to apply 13 crore doses of covid19 vaccine

उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया, देश में 13 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाने वाला यूपी पहला राज्य है। हालांकि आबादी के हिसाब से पूर्ण टीकाकरण के मामले में अभी भी यूपी दूसरे स्थान पर है।
उत्तर प्रदेश देश में 13 करोड़-कोविड टीकाकरण का आंकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश में 9.78 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक मिली है जबकि 3.21 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक मिली हैं। राज्य की कुल वयस्क आबादी के लगभग 66.14 प्रतिशत को कम से कम वैक्सीन की एक खुराक मिली है, जबकि लगभग 21.51 प्रतिशत पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के दौरान 10% बढ़े आत्महत्या के मामले, दिहाड़ी मजदूर और महिलाओं ने सबसे ज्यादा दी जान

25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश ने 3 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाने में उपलब्धि हासिल की थी, जबकि महाराष्ट्र इस मामले में पहले ही आगे चल रहा है। हालांकि महाराष्ट्र में कुल डोज की बात करें तो यह संख्या सिर्फ 9.73 करोड़ है।इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए और अधिकारियों को 15 दिसंबर तक राज्य की 100 प्रतिशत पात्र आबादी को वैक्सीन की खुराक देने का आदेश दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आइए हम सभी इलिजेल लोगों को 15 दिसंबर, 2021 तक कोविद -19 वैक्सीन खुराक के साथ कवर करने का लक्ष्य रखें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+