कोरोना वायरस: दिल्ली में आज संक्रमण के 32 नए मामले, 32 ही मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 20 नवंबर: राजधानी दिल्ली में बीते काफी दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण काफी हद तक काबू में है, वहीं नई मौतें भी बहुत कम दर्ज की जा रही हैं। दिल्ली में हर रोज नए मामले 30 से 50 के बीच दर्ज हो रहे हैं। करीब इतनी ही रिकवरी भी हो रही हैं। ऐसे में सक्रिय मामले लगातार 350 के आसपास बने हुए हैं, आज भी दिल्ली में 32 नए केस आए हैं।

शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए और 32 मरीज रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। रिकवरी और नए केस की संख्या बराबर होने की वजह से एक्टिव केस की संख्या 325 ही है।
आज कोरोना से कोई नई मौत दिल्ली में दर्ज नहीं हुई है, ऐसे में राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी 25,095 पर है। दिल्ली में कुल मामले अब 14,40,637 हैं। अब तक कुल 14,15,217 मरीज रिकवर हुए हैं।
Recommended Video
देश में कोरोना की स्थिति
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में देशभर से 10302 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 267 लोगों की जान गई हैं। इसमें अकेले केरल राज्य से कोरोना के 5,754 नए मामले दर्ज किए गए। देश में अब सक्रिय कोरोना मरीज डेढ़ लाख से कम हो गए हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,24,868 है। कोरोना वायरस के संक्रमण के देशभर में दर्ज कुल मामलों का आंकड़ा 33909708 हो गया है।
कोरोना टीकाकरण की स्थिति को लेकर बात करें तो वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक करीब 116 करोड़ टीके देशभर में लगाए जा चुके हैं। 20 नवंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश का कोविड टीकाकरण कवरेज 115.79 करोड़ (1,15,79,69,274) पर पहुंच चुका है।












Click it and Unblock the Notifications