दिल्ली: भाजपा के तीन विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से किया गया बाहर

नई दिल्ली, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों को दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया गया है। भाजपा के तीन विधायक अनिल बाजपेयी, जीतेंद्र महाजन, अजय महावर को आज पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया गया है। विधानसभा के स्पीकर ने तीनों ही भाजपा विधायकों के खिलाफ यह कार्रवाई सदन के भीतर उनके गलत व्यवहार के चलते किया है। तीनों ही विधायक सदन के भीतर बेंच पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें आज पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया गया। विधानसभा स्पीकर ने सदन में हंगामे के चलते कार्रवाई को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया था।

assembly

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान के चलते सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद भाजपा के तीनों ही विधायकों को सदन से बाहर जाने के लिए कहा गया। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने भाजपा के तीनों ही विधायकों को आज पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में नारेबाजी करते हुए दिल्ली भाजपा के मुखिया आदेश कुमार गुप्ता के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि भाजपा इसके लिए माफी मांगे। आज सदन की कार्रवाई कई बार बाधित हुई और दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा।

Recommended Video

    West Bengal विधानसभा में मारपीट, Suvendu Adhikari समेत BJP के 5 MLA सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी

    आप विधायक मोहिंदर गोयल ने मांग की कि भाजपा आदेश कुमार गुप्ता के बयान पर माफी मांगे और उनके खिलाफ सदन में प्रस्ताव लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को आदेश कुमार गुप्ता के बयान पर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ सदन में सेंसर मोशन लाने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+