दिल्ली में सामने आए कोरोना के 27,561 नए मामले, 40 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, लेकिन अच्छी बात ये है कि संक्रमण के बावजूद गंभीर रूप से बीमार होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।
नई दिल्ली, 12 जनवरी। दिल्ली में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, लेकिन अच्छी बात ये है कि संक्रमण के बावजूद गंभीर रूप से बीमार होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 27,561 नए केस सामने आए हैं, इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हो गई।
Recommended Video

नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 87445 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.22% हो गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुंबई में कोरोना के केस कम होने शुरू हो गए हैं, दिल्ली में भी जल्द ही यह स्थिति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का अस्पताल में भर्ती होना इस बात का संकेत है कि लहर अपने चरम पर पहुंच गई है। हम दो से तीन दिनों में मामलों में गिरावट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सालभर के लिए सभी स्कूली बसों का vehicle tax माफ
भारत में ओमिक्रॉन के 4,868 मामलों की पुष्टि
अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,94,720 केस सामने आए, जबकि इस दौरान 60,405 लोग ठीक भी हुए। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 3,46,30,536 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 4,868 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
15-18 साल के 2 करोड़ बच्चों को लगे टीके
इसके इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बताया कि देश में 15-18 साल के 2 करोड़ से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। बच्चों का तेजी से टीकाकरण करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि यह सब आपकी सहभागिता से ही प्राप्त हो सका है। बता दें केंद्र सरकार ने 3 जनवरी को 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications