महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सालभर के लिए सभी स्कूली बसों का vehicle tax माफ

कोरोना के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को उद्धव सरकार ने सभी स्कूली बसों का वार्षिक वाहन कर माफ करने का ऐलान किया

मुंबई, 12 जनवरी। कोरोना के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को उद्धव सरकार ने सभी स्कूली बसों का वार्षिक वाहन कर माफ करने का ऐलान किया। हालांकि स्कूली बसों को यह छूट केवल इसी वर्ष दी जाएगी। इसके साथ सरकार ने 10 से कम श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों सहित सभी प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य कर दिये हैं।

Uddhav Thackeray

सभी प्रतिष्ठानों को साइनबोर्ड पर मराठी भाषा लिखनी होगी। बता दें कि साल 2017 में भी इस तरह का निर्णय लिया गया था, लेकिन इस फैसले को ठीक से अमल में नहीं लाया जा सका, लेकिन चूंकि इस साल मुंबई बीएमसी चुनाव और अन्य स्थानीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार इस फैसले को कड़ाई से लागू करेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में पहले से ही सभी दफ्तरों, शॉपिंग मॉल, दुकानों आदि के लिए यह नियम अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना के हैडलूम बुनकर का अद्भुत कारनामा, बनाई ऐसी साड़ी जो माजिस के डिब्बे में हो सकती है फिट

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने आज सदन में बताया कि महिला एवं बाल अधिकारिता योजनाओं को जिला योजना विकास आयोग से 468 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य की कमर तोड़कर रख दी थी। वर्तमान में भी राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 34,424 नए मामले सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+