फेस्टिव सीजन के बीच दिल्ली में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 26 नए केस

नई दिल्ली, अक्टूबर 15। त्यौहारों के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राहत वाली बात ये है संक्रमण की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई है। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14.39 लाख हो गई है। वहीं कोरोना के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 25089 है।

Coronavirus

पिछले 24 घंटे में 36 मरीज हुए डिस्चार्ज

आपको बता दें कि दिल्ली में अक्टूबर के महीने में अभी तक कोरोना की वजह से सिर्फ 2 मरीजों की मौत हुई है। पिछले महीने ये संख्या 5 रही थी। दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 59,653 कोरोना टेस्ट आयोजित किए गए, जिसमें से 26 पॉजिटिव निकले और 36 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है।

दिल्ली में 327 एक्टिव केस

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 28 मामले दर्ज किए गए थे। गुरुवार को दिल्ली में 0.05 प्रतिशत की सकारात्मकता दर थी। वहीं 0.05 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ 31 मामले सामने आए थे। दिल्ली में अभी कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 327 है, जिनमें से 104 होम आइसोलेशन में हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 379 मरीजों ने गंवाई जान

वहीं बात करें देश में कोरोना की स्थिति की तो शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना वायरस के 16862 नए मरीज मिले हैं, जबकि 379 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामले 18987 और मृतकों की संख्या 246 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,40,37,592 और मृतकों की संख्या 4,51,814 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+