दिल्ली में कोरोना के 22 नए मामले, संक्रमण से नहीं गई एक भी मरीज की जान

नई दिल्ली, 12 सितंबर। दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में रविवार को गिरावट देखने को मिली। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में राजधानी में कुल 22 नए मामले सामने आए। इस बीच राहत की खबर ये रही कि कोविड से किसी भी मरीज की जान नहीं गई। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। रविवार को 44 लोगों ने कोरोना वायरस के मात दी, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में एक्टिव मामले की संख्या 390 है। दिल्ली में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का अभियान भी जोर-शोर से जारी है।

22 new cases of corona in Delhi, not a single patient lost his life due to virus

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर पिछले कई दिनों से राहत के आंकड़े सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों की तरह आज भी किसी अस्पताल ने वायरस से किसी भी मौत की सूचना नहीं दी। जबकि 22 नए मामलों के साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 14,12,760 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक 25083 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में 61968 कोरोना टेस्ट किए गए वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

राजधानी में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का काम भी तेजी से हो रहा है, 24 घंटे में 130180 लोगों को कोविड की डोज दी गई। इनमें से वैक्सीन की पहली खुराक लेने वालों की संख्या 78551 रही जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 51629 खुराक दर्ज की गई। अब तक दिल्ली में कुल 14994399 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इस बीच देश में कोरोना केस की बात करें तो रविवार को 28,591 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 338 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 34,848 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। वहीं देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,84,921 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+