Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 12 सितंबर। देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 28,591 नए केस सामने आए हैं और 338 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 34,848 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3,32,36,921 हो गए हैं तो वहीं इंडिया में सक्रिय मामले 3,84,921 हो गए हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,42,655 हो गया है, जबकि देश में अब तक 73,82,07,378 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28,591 नए मामले

देश में केरल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना वायरस के 20,487 मामले सामने आए हैं और 181 लोगों की मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए 15,30,125 सैंपल टेस्ट किए गए है, जिसके बाद अब तक देश में कुल 54,18,05,829 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28,591 नए मामले

तीसरी लहर की वार्निंग के तहत भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि तीसरी वेेव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग जाए इसी कारण देश में टीकाकरण की रफ्तार में काफी तेजी आई है। देश में अब तक 73,82,07,378 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। हेल्थ मंत्रालय के अनुसार 10 सितंबर तक भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 55,58,79,974 लोगों को पहली डोज लगी है, जबकि 17,38,70,750 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 28,591 नए मामले

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोविड-19 के 27 हजार नए मरीज, कोरोना केस | वनइंडिया हिंदी

    इसके पहले केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने का निर्देश दिया था और कहा था 60 या उससे ज्यादा लोगों पर ध्यान देने की काफी जरूरत है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने कहा है कि अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसलिए सबको काफी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का भी कहना है कि त्योहारी सीजन में सबको काफी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही किसी के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+