दवाओं की तस्करी के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से 2 भारतीय और एक यूक्रेनियाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट से कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को तस्करी के लिए ले जाई जा रही दवाइयों की बड़ी खेप जब्त की है। कस्टम विभाग ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट से कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को तस्करी के लिए ले जाई जा रही दवाइयों की बड़ी खेप जब्त की है। कस्टम विभाग ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Drug

इन तस्करों में 2 भारतीय और एक यूक्रेन का नागरिक शामिल है। कस्टम ने दवाओं की जो खेप जब्त की है उसकी कीमत लगभग 1.23 करोड़ रुपए आंकी गई है। कस्टम विभाग की टीम गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले कस्टम विभाग की टीम ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही 55 लाख रुपए की दवाइयों की खेप जब्त की थी।

गौरतलब है कि भारत में ड्रग तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सीआईएसएफ ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। महिला के पास से कोरोना की प्रतिबंधित रेमेडिसिविर वैक्सीन की 70 शीशियों सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई थीं। इन दवाओं का बाजार मूल्य तील लाख रुपए आंका गया था।

यह भी पढ़ें दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

इससे पहले 24 जुलाई को आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग की टीम ने सोने की तस्करी के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में इंडियो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्टाफ के 4 नागरिक और तीन आम नागरिक शामिल थे। आरोपियों के पास से 72.46 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ था। सोने को जेद्दाह, सऊदी अरब से तस्करी कर भारत लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+