Delhi Heatwave Deaths: दिल्ली में जानलेवा बनती जा रही गर्मी, 8 दिनों में सामने आए मौत के चिंताजनक आंकड़े

Delhi Heatwave Deaths: दिल्ली एनसीआर में गर्मी किस कदर लोगों की जान ले रही है। इसका खुलासा हालिया एक रिपोर्ट में हुआ है। गर्मी का जानलेवा असर ऐसा है कि बीते 10 दिन में करीब 200 लोगों की मौत हो गई। एनजीओ सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की रिपोर्ट में गर्मी और लू से मौत का खुलासा हुआ है।

एनजीओ सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 जून से 19 जून के बीच दिल्ली में लू के कारण 192 बेघर लोगों की मौत हुई है। एनजीओ की स्टडी में कहा गया है कि लू के कारण मरने वाले लोगों के लावारिस शवों में से 80 प्रतिशत बेघर लोगों के हैं।

Delhi Heatwave Deaths

यह इस अवधि में दर्ज की गई मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। खासतौर से पिछले 72 घंटों में दिल्ली में पांच लोगों की मौत हुई है, जिसका कारण राजधानी में भीषण लू और गर्मी का प्रकोप है। इन लोगों को तीन अस्पतालों में लू लगने से मौत हुई है।

जानिए पिछले पांच साल के आंकड़े

आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2019 में 11 जून से 19 जून के बीच 143 लोगों की जान गई थी। 2020 में 124 मौतें, 2021 में 58 लोगों की मौत, 2022 में 150 लोगों की लू से मौत हुई थी, जबकि 2023 में 75 लोगों की जान गई थी।

एनजीओ के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार एलेडिया ने कहा, "11 से 19 जून के बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण 192 बेघर लोगों की मौत हो गई। यह चिंताजनक आंकड़ा समाज के सबसे कमजोर समूहों में से एक की रक्षा के लिए तत्काल सक्रिय उपायों की आवश्यकता को दर्शाता है।"

एनजीओ द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि गर्मी के कारण मरने वाले लोगों के लावारिस शवों में से 80 प्रतिशत बेघर लोग हैं। एलेडिया ने कहा कि वायु प्रदूषण, तेजी से औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और वनों की कटाई जैसे कारकों के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे बेघर लोगों के लिए स्थिति और भी खराब हो गई है।

उन्होंने बताया कि हाइड्रेशन के लिए जरूरी साफ पीने के पानी की पहुंच एक चुनौती बनी हुई है, जिससे जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नोएडा में भी पिछले 24 घंटों में संदिग्ध लू लगने के कारण 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+