दिल्ली: घर के नजदीक ही गली में 19 साल के लड़के के सिर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारीं, मौत
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली स्थित रोहिणी जिले में एक 19 साल के लड़के की उसके ही घर के नजदीक हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोलियां मारीं। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान आशु के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, बीती रात आशु अपनी ड्यूटी खत्म कर बेगमपुर थाना एरिया की कैलाश विहार पन्साली कॉलोनी में अपने घर आ रहा था। हालांकि, वह तय समय से भी 2 घंटे बाद तक घर नहीं लौट पाया। इस पर परिजनों को चिंता हुई। काफी फोन लगाए, लेकिन फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

जिसके बाद आशु का परिवार उसे कॉलोनी की गली में देखने के लिए बाहर निकला। वहीं कुछ दूरी पर भीड़ एकत्रित दिखी। आशु के भाई ललित को बताया गया कि किसी उने आशु की हत्या कर दी है। भाई ने देखा कि आशु को चाकू भी मारे गए हैं। बाद में पुलिस के पहुंचने पर कन्फर्म हुआ कि उसे गोलियां भी मारी गई थीं।

पुलिस ने बताया कि 19 साल का आशु सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का काम एक निजी कंपनी में करता था। अब उसकी लाश घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ पड़ी मिली। हालांकि, हमलावर कौन थे, यह सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेजा। उसके बाद जांच-पड़ताल में जुट गई।
आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में कुछ लोगों ने आशु के साथ झगड़ा किया होगा और वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों को तो यह भी आशंका है कि उसके पुराने साथी जो स्कूल में भी साथ पढ़ते थे, वे भी उसे हर रोज फोन भी करते थे। कहीं उन्होंने तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया। उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications