दिल्ली के बदरपुर में 18 साल के लड़के पर चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले, हालत गंभीर
दिल्ली के बदरपुर में 18 साल के लड़के पर एक युवक ने मारपीट के बाद कई बार चाकू से हमला किया। इस मामले में पुलिस तीन युवकों की तलाश कर रही है।

दिल्ली में क्राइम के लगातार कई गंभीर मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। अभी साक्षी के मर्डर के केस ने देश को हिला के रख दिया। वहीं, दिल्ली के बदरपुर में एक 18 साल के लड़के पर एक व्यक्ति ने कई बार चाकू मारा। पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के बदरपुर में दिनदहाड़े 18 साल के लड़के सुमित गौतम को कई बार चाकू मारने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय लड़का दुकान से कोई सामान लेने के लिए आया हुआ था। उसी दौरान एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर आया हमलावर ने पहले लड़के के साथ मारपीट की। फिर उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
हमले में घायल लड़के का एम्स में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। दिन दहाड़े हुए इस कांड में भी आस पास के लोग मूक दर्शक बने रहे। वहीं, जितेंद्र और दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications