यमुना में थर्माकोल की नाव पलटी, युवक डूबा
नई दिल्ली। दिल्ली में थर्माकोल की नाव पर एक युवक नदी पार कर रहा था। बीच नदी में नाव पलटने से युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना आईपी डिपो के पास की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लक्ष्मण का परिवार यमुना खादर इलाके में रहता है। लक्ष्मण के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।
शुक्रवार ( 9 सितंबर ) सुबह आईपी डिपो के पास थर्माकोल की नाव बना कर लक्ष्मण नदी पार कर रहा था।
नदी के बीच में तेज बहाव के कारण उसकी नाव पलट गई और वो डूब गया। हादसे की जानकारी नदी किनारे मौजूद लोगों ने दमकल और पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरो ने लक्ष्मण की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला।
बोटक्लब के इंचार्ज हरीश ने बताया कि युवक की तलाश में दो मोटरबोट और 4 गोताखोर लगाए गए थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
बता दें कि इन दिनों यमुना में सामान्य दिनों से ज्यादा जल स्तर है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications