Covid-19: दिल्ली में कोरोना के 15097 नए मरीज, 24 घंटे में 41 प्रतिशत अधिक बढ़े केस
नई दिल्ली, 06 जनवरी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 15097 नए कोविड केस सामने आए, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई। चिंताजनक बात ये है कि राजधानी में कोरोना के नए मामलों में बीते बुधवार की तुलना में आज 41.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 05 जनवरी को दिल्ली में 10665 नए मामले सामने आए थे। नए आंकड़ों के बाद शहर में कोरोना की सकारात्मकता दर 15.34 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
Recommended Video

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31,498 हो गई है। बता दें कि बुधवार को आठ महीने के बाद दिल्ली में एक दिन में 10 हजार से अधिक मामले सामने आए थे लेकिन अब गुरुवार को यह बढ़कर 15000 के आंकड़े को भी पार कर गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले ही अपने एक बयान में कह चुके हैं कि दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर आ गई है। दिल्ली, कोविड महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रदेशों में से एक रही है। ओमिक्रॉन के मामले में भी दिल्ली अभी देश में दूसरे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में सामने आए 1400 से अधिक कोरोना केस , सीएम ममता कल पीएम के साथ करेंगी मीटिंग
इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कोविड-केयर सेंटर्स को फिर से खोल दिया है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या 1 जनवरी को 247 से बढ़कर 4 जनवरी को 531 हो गई है। पिछले तीन दिनों में, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीजों की संख्या 94 से बढ़कर 168 और वेंटिलेटर पर चार से बढ़कर 14 हो गई है। 'डॉक्टर्स फॉर यू' फाउंडेशन की डॉ शुभांगी ने बताया कि संस्था द्वारा 100-ऑक्सीजन बिस्तर का इतंजाम किया गया है। 90-95 के बीच मध्यम ऑक्सीजन स्तर वाले मरीजों को यहां भर्ती किया जा सकता है, जबकि जटिलताओं वाले मरीजों को अन्य सुविधाओं में ले जाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications