नवजात को नर्सरी में रखने के लिए मैक्स अस्पताल ने मांगे थे 50 लाख रुपये
नई दिल्लीः दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप लगा है। अस्पताल पर एक नवजात बच्चे को नर्सरी में रखने के लिए 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। जीवित नवजात बच्चे को मृत घोषित करने के लिए बच्चे के पिता ने हॉस्पिटल पर एफआईआर दर्ज कराई, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस में जांच की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

मैक्स अस्पताल पर लगा आरोप
एफआईआर कराने वाले आशीष ने बताया है कि उसकी पत्नी ने छह महीने के गर्भ के बाद ही जुड़वां बच्चों को जन्म दे दिया था, जिसके बाद अस्पताल ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, लेकिन बाद में एक बच्चा जीवित मिला।समय से पहले बच्चा पैदा हो गया था, जिसके कारण बच्चा काफी कमजोर था, यही कारण है कि बच्चे को नर्सरी में रखना जरुरी था। नर्सरी में रखने के लिए 50 लाख की मांग की। नवजात के पिता ने कहा है कि ‘पहले तो मैक्स अस्पताल ने मेरे बच्चों को मृत घोषित करके बड़ी गलती की, मेरे बच्चों के इलाज में लापरवाही की। मृत बताते हुए दोनों को पार्सल में पैक करने की तैयारी की।'

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
बता दें, इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन ने शनिवार को कहा समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "जैसे ही हमें सूचना मिली, हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट आने के बाद, हम सख्त कार्रवाई करेंगे। अगर उनका लापरवाही भरा व्यवहार जारी रहा हम उनका लाइसेंस रद्द कर सकते हैं।

जैन ने दिया ये बयान
जैन ने कहा कि 'पिछले 15-20 वर्षों में, सुधारों के तहत, निजी अस्पतालों को बहुत छूट मिली और सरकारी अस्पतालों को जानबूझ कर बर्बाद कर दिया गया। दिल्ली सरकार स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करना चाहती है। जांच रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आ जाएगी।' वहीं इस मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।












Click it and Unblock the Notifications