16 महीने पहले लड़की को पोर्न दिखाकर स्कूल के छात्रों ने किया था गैंगरेप और स्कूल प्रशासन ने कराया था गर्भपात, कोर्ट ने सुनाया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून शहर में स्थित जीआरडी बोर्डिंग स्कूल में साल 2018 में हुए गैंगरेप मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। इस पूरे मामले में स्कूल के 4 छात्रों को गैंगरेप का दोषी पाया गया है। वहीं इस मामले को छुपाने के लिए साजिश रचने के मामले में स्कूल प्रबंधन को भी सजा सुनाया है। वहीं सरकारी गवाह बनी स्कूल की आया को बरी कर दिया गया है।

पोर्न दिखाकर छात्रों ने छात्रा से किया था गैंगरेप

पोर्न दिखाकर छात्रों ने छात्रा से किया था गैंगरेप

आपको बता दें कि साल 2018 में 14 अगस्त को जीआरडी बोर्डिंग स्कूल में पॉर्न वीडियो दिखाकर चार छात्रों ने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से गैंगेरप किया था। इस पूरे मामले में पॉक्सो कोर्ट ने तीन नाबालिग छात्रों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। वहीं एक बालिग छात्र सरबजीत को 20 साल की सजा दी गई है।

स्कूल प्रशासन ने करवाया था गर्भपात

स्कूल प्रशासन ने करवाया था गर्भपात

बता दें कि इस घटना की शिकायत पीड़िता ने स्कूल प्रबंधन से की थी लेकिन प्रबंधन ने न केवल छिपाया बल्कि छात्रा पर चुप रहने का भी दबाव डाला। कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से छात्रा का गर्भपात करवाया गया था। हालत यह थी कि मीडिया में मामला आने तक पीड़िता के परिजन भी उसके साथ हुए जघन्य अपराध से अनजान थे। पॉक्सो कोर्ट ने अपराधित षडयंत्र मामले में स्कूल के तत्कालिग प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा को तीन साल की सजा सुनाई।

10 लाख का लगाया जुर्माना

10 लाख का लगाया जुर्माना

स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक उसकी पत्नी तनु को 9-9 साल कैद की सजा सुनाई गई है। स्कूल प्रबंधन को साक्ष्य छुपाने, षडयंत्र और गर्भपात कराने में दोषी करार देते हुए 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले में स्कूल की आया सरकारी गवाह बन गई थी, जिसे बरी कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+