उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की वार्षिक परिक्षाएं आठ सितंबर से, टाइम टेबल जारी
देहरादून, 20 अगस्त: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) सत्र 2020-21 की वार्षिक परिक्षाएं 8 सितंबर से कराएगा। परीक्षाएं 8 से 29 सितंबर तक चलेंगी। इसके लिए राज्य में 40 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने परीक्षा विभाग की बैठक ली, जिसके बाद वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई।

परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से समय सारणी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराई जाएंगी।
जिसमें पीजी डिप्लोमा, स्नातक-स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर व अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी ही भाग लेंगे। स्नातक स्तर पर प्रत्येक विषयों के दो-दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। एक प्रश्नपत्र 2 घंटे का होगा।












Click it and Unblock the Notifications