कौन हैं उत्तराखंड विधानसभा की होने वाली पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी, जानिए
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा सरकार बन गई है। इसी के साथ यहां विधानसभा में ऋतु खंडूरी को पहली महिला स्पीकर के रूप में मौका दिया गया है। ऋतु खंडूरी के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी, इसलिए हम यहां आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष
ऋतु खंडूरी उत्तराखंड के ही मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। ऋतु भाजपा की विधायक भी हैं। पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर इस बार ऋतु ने जीत हासिल कर पिता की हार का बदला लिया।

कौन हैं ऋतु खंडूरी, कब हुआ जन्म?
ऋतु खंडूरी का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 में हुआ था। उनके परिवार की पृष्ठभूमि फौजियों की रही है। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पाई। उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वह पत्रकारिता में भी डिप्लोमा कर चुकी हैं। वर्ष 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में काम किया।
Recommended Video

56 साल की हैं ऋतु
ऋतु खंडूरी करोड़पति हैं। एक हल्फनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 7.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 1.26 करोड़ रुपये की चल और 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। ऋतु और उनके पति के पास कुल 5 बैंक खाते हैं। जिनमें 77.72 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा ऋतु के पास 40 लाख रुपये के गहने भी हैं। वह लगभग 56 साल की हैं।

पिता 2 बार रहे मुख्यमंत्री
ऋतु खंडूरी के पिता बीसी खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह 2012 में हार गए थे। उनके बाद ऋतु ही भाजपा का एक प्रमुख चेहरा बनीं। हाल ही हुए चुनाव में ऋतु ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी को 3687 वोटों से हराया। जिसके बाद अब भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।











Click it and Unblock the Notifications