देहरादून: शादी में शामिल होने के 10 दिन के अंदर दूल्हे के मामा और मौसा की कोरोना से मौत, दूल्हा-दुल्हन पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक शादी समारोह में शामिल हुए दूल्हे के दो रिश्तेदारों की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, दूल्हा और दुल्हन भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों हनीमून के लिए शिमला जाने का प्लान बना रहे थे। कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद घर में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन में रखा है।

two people lost life and groom bride found covid positive after 10 days of marriage

20 नवंबर को हुई थी शादी

20 नवंबर को मर्चेंट नेवी में काम करने वाले लड़के की शादी डॉक्टर लड़की के साथ हुई थी। इस शादी में भाग लेने के 10 दिन के अंदर ही लड़के के मामा और मौसा की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, दूल्हा और दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके दीक्षित के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने अब तक 50 लोगों को ट्रेस कर लिया है, जिनमें से 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कोरोना संक्रमण कैसे फैला, इसका पता लगाया जा रहा है।

कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटी प्रशासन की टीम

शादी के मौसम में इस तरह का मामला सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। प्रशासन शादी या अन्य समारोहों में हिस्सा लेने वाले लोगों से टेस्ट करवाने और एहतियात बरतने को कह रहा है। वहीं, शादियों में कोविड गाइडलाइन्स का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में मृतकों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब नवविवाहित कपल ने घूमने जाने से पहले कोविड टेस्ट करवाया। दोनों शिमला घूमने जाने के लिए प्लान कर रहे थे, लेकिन कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद घर में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम शादी में शामिल होने वाले लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+