पौड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
Pauri News, पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार लुढ़ककर करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बता दें कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान तीन घायलों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा पौड़ी गढ़वाल के पाबौ क्षेत्र में नाई-पाबौ मार्ग पर बुधवार की सुबह हुआ। यहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पाबौ चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार की मानें तो अल्टो कार में सवार होकर नाई गांव से कुछ ग्रामीण साकरसैंण से पाबों बाजार की तरफ जा रहे थे। नाई गांव के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिरते हुए नीचे दूसरी सड़क पर जाकर पलट गई।

इस हादसे में शिरोमणी रतूड़ी (50), पंकज रतूड़ी (30) और घनश्याम शर्मा (35) निवासी ग्राम नयाल गांव सोलन, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में अन्य सवार हिमांशु रतूड़ी पुत्र प्रदीप रतूड़ी निवासी नाई गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पाबों पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे देहरादून रेफर कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड की पांच सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications