उत्तराखंड: दहेज ना मिलने पर बीवी को दिया तीन तलाक, जेठ पर लगाया ये संगीन आरोप
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने की लिखित तहरीर दी है। वहीं, पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का भी आऱोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पिथौरागढ़ कोतवाली में पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, पिथौरागढ़ निवासी एक मुस्लिम महिला ने कोतवाली में अपने पति, जेठ और सास के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में उसे प्रताड़ित करने और क्रूरता की शिकायत की है। महिला ने कहा है कि उसका निकाह 8 नवंबर 2012 को शाहिद मियां के साथ हुआ था। उसकी अभी तक कोई संतान नहीं है। औलाद नहीं होने से सास लगातार ताने मारती थी और उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। पति उसके साथ मारपीट करता है और जेठ भी ताने देता है। शाहिद की दूसरी शादी की धमकी दी जाती थी।
कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति साहिद मियां, सास समरजहां और जेठ मुजाहिद मियां के खिलाफ आईपीसी की धारा 3/4 मुस्लिम महिला वैवाहिक संरक्षण एवं 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह परिवार मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है विगत कई वर्षो से पिथौरागढ़ में रह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications