दून स्कूल में कोरोना संक्रमित मिले सात छात्र और पांच शिक्षक, चार और इलाकों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
दून स्कूल में कोरोना संक्रमित मिले सात छात्र और पांच शिक्षक, चार और इलाकों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1109 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। तो वहीं, अब कोरोना संक्रमण का असर शैक्षणिक संस्थानों में भी दिखने लगा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दून स्कूल में सात छात्र और पांच शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कोविड गाइडलाइन के तहत एहतियाती कदम उठाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने देहरादून के चार और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

Recommended Video
दून स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, अब तक की जांच में सात छात्र और पांच शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी पहले से क्वारंटीन थे। स्कूल प्रबंधन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। स्कूल के डॉक्टर और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाते हुए सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। स्कूल ने सभी कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों की नियमित आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित की है।
स्कूल की डेवलपमेंट एंड एल्युमिनी रिलेशन एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर कृतिका ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बीते दिनों स्कूल पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्रों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर प्रवेश देने के बाद दो अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने भी अपनी संतुष्टि के लिए उक्त छात्रों की कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। कहा कि फिलहाल हमारे साथ जो बैच है, हम उन्हें साथ रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई माता-पिता अपने बच्चों को वापस ले जाना चाहता है तो हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications