उत्तराखंड में 22 जून तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, गाइडलाइंस में दी गई कुछ छूट

देहरादून। उत्तराखंड मे कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है लेकिन इसमें कुछ ढील भी दी गई है। उत्तराखंड में अब 22 जून तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। 15 जून तक के एसओपी में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बारे में सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है लेकिन फिलहाल सावधानी रखने की आवश्यकता है। कहा कि 22 जून तक कुछ बदलाव के साथ पिछली गाइडलाइन्स का ही पालन करना होगा।

Covid curfew in Uttarakhand till 22 June

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नई गाइडलाइन्स के बारे में बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले के निवासी अब बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जा सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको कोविड निगेटिव की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी।

22 जून तक बढ़ाए गए कोविड कर्फ्यू में मिठाई की दुकानें पांच दिन तक खुली रहेंगी। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर कुछ फैसले लिए गए हैं। अलग-अलग तरह की शॉप को खोलने के लिए दिन निश्चित किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू में कितनी ढील दी जाएगी, इसका फैसला जिलाधिकारी लेंगे। बाजार के खुलने की अवधि को भी सरकार ने बढ़ाया है। बाजार को अब शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति सरकार ने दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+