BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड को कथित तौर पर अपमानित करने के आरोपी खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के तीनों शस्त्र लाइसेंस डीएम हरिद्वार दीपेन्द्र चौधरी ने निलंबित कर दिए हैं। विधायक को नोटिस भेजा गया है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। यदि चैम्पियन के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं होता है तो तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। डीएम ने पुलिस से विधायक के तीनों लाइसेंस जब्त करने को कहा है।

arms license of bjp mla kunwar pranav singh champion suspended

क्या है पूरा मामला

विधायक चैम्पियन पर आरोप है कि उन्होंने शराब पीने के दौरान लाइसेंसी हथियार लहराए और उत्तराखंड के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। चैम्पियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। आम जनता की भावनाओं को समझते हुए भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का पूरा मन बना लिया है, लेकिन सामान्य न्याय का तकाजा यह है कि निष्कासन से पहले संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। भाजपा संगठन ने इस न्याय विधान का पालन किया है और चैम्पियन को निलंबित करते हुए उन्हें क्यों न निष्कासित कर दिया जाए इसके बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 10 दिन की समय सीमा में यदि चैम्पियन नोटिस का जवाब दे देते हैं और पार्टी नेतृत्व उस जवाब से संतुष्ट हो जाता है तो निष्कासन की कार्रवाई टल सकती है।

जिला प्रशासन ने दिया 15 दिन का समय

यही रास्ता हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अपनाया है। तीन लाइसेंसी हथियार जो चैम्पियन ने शराब पीने के दौरान लहराए हैं, उसको कैंसिल करने का प्रशासन ने पूरा मन बना लिया है। हालांकि, यहां भी उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। बहरहाल उनका लाइसेंस निलंबित किया गया है। 15 दिन में उन्हें जवाब देने को कहा गया है। उसके बाद लाइसेंस निरस्त करने या नहीं करने का फैसला लिया जाएगा। चैम्पियन के नाम पर दो पिस्टल और एक रायफल का लाइसेंस है। डीएम हरिद्वार का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+