CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उप-चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल, गंगोत्री सीट से दाखिल करेंगे पर्चा
CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उप-चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल, गंगोत्री सीट से दाखिल करेंगे पर्चा
देहरादून, 01 जुलाई: 2022 में उत्तराखंड के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज बीजेपी, आम आदमी पार्टी (आप) औऱ कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने गंगोत्री सीट से रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को विधानसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इस बात का ऐलान पार्टी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान किया है। कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
Recommended Video

गंगोत्री सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट किया है। अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया... मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे CM@TIRATHSRAWAT के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है। मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी। जय हिंद।'
सीएम केजरीवाल ने भी दी शुभकामनाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।'
दो विधानसभा सीटें खाली
बता दें कि पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद संभाला था। नियम के मुताबिक 10 सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है। प्रदेश में इस समय दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं जिनमें से गढ़वाल क्षेत्र में स्थित गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस नेता इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद हल्द्वानी सीट भी रिक्त हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications