रेप केस लिखाने थाने पहुंचा पिता, वहां बेटी ने ही कर दिया होश उड़ाने वाला काम

Dehradun news, देहरादून। उत्तराखंड के रामनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक ऐसा मामला कोतवाली पहुंचा, जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत करने कोतवाली पहुंचा, लेकिन उसके पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई, जब उसकी बेटी ने उस पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

पिता का दोस्त है प्रेमी

पिता का दोस्त है प्रेमी

नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ जाने पर अड़ी थी। खास बात ये है कि जिसे वो अपना दोस्त बताकर उसके साथ जाने की जिद कर रही है, वह उसके पिता का ही दोस्त है और उनके घर उसका काफी समय से आना-जाना था। लड़की आरोपी को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ ही जाने की जिद की करने पर अड़ी रही।

कोतवाली में हंगामा

कोतवाली में हंगामा

मामले को लेकर कोतवाली में हंगामा होता रहा। बाद में लड़की की मां ने अपने पति को बचाने के चक्कर में किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए। पुलिस नाबालिग को उसके प्रेमी के साथ भेजने को लेकर असमंजस की स्थिति में है।

नाबालिग को लेकर असमंजस में पुलिस

नाबालिग को लेकर असमंजस में पुलिस

पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि किसी नाबालिग को कैसे किसी के साथ भेजा जा सकता है। किसी तरह की दुर्घटना होने की स्थिति में पुलिस पर ही सवाल खड़े किए जाएंगे। मामले से महिला आयोग को भी अवगत कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+