9 बच्चों की मां को 22 साल के लड़के से हुआ इश्क, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी

देहरादून। उत्तराखंड के कलियर क्षेत्र में प्रेम कहानी का एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां 55 साल की एक महिला को 22 साल के युवक से प्यार से प्यार हो गया। अपने बेटे की उम्र के युवक से प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपने 9 बच्चों को छोड़कर युवा प्रेमी संग फरार हो गई। जब घरवालों को ये बात पता चली तो उनके होश उड़ गए। करीब 10 दिनों से महिला की तलाश में जुटे परिजनों को मंगलवार को सूचना मिली कि उसे उसके प्रेमी के देखा गया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।

22 साल के प्रेमी संग फरार हुई 55 साल की महिला

22 साल के प्रेमी संग फरार हुई 55 साल की महिला

मामला कलियर थाना क्षेत्र एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय महिला ईंट भट्टे पर काम करती है। महिला के 9 बच्चे हैं। करीब 10 दिन पहले वह 22 साल के प्रेमी संग फरार हो गई थी। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। म​हिला की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि महिला और उसके प्रेमी को कलियर के पास देखा गया है।

प्रेमी संग रहने की बात पर अड़ी रही महिला, लेकिन...

प्रेमी संग रहने की बात पर अड़ी रही महिला, लेकिन...

सूचना मिलते ही परिजन बताई गई जगह पर पहुंचे और महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। परिजनों ने महिला से घर चलने को कहा, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की ​जिद पर अड़ी रही। वह बार-बार यही कहती रही कि वह प्रेमी के साथ रहेगी। पति और परिजनों ने महिला को काफी देर समझाया, जिसके बाद वह घर चलने को राजी हो गई। परिजनों उसे अपने साथ ले गए। वहीं, प्रेमी युवक के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा महिला के पास ना दिखे।

जब 50 साल की महिला को 20 साल के युवक से हुआ था प्यार

जब 50 साल की महिला को 20 साल के युवक से हुआ था प्यार

इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में ही लक्सर की 50 साल की महिला को 20 साल के युवक से प्यार हो गया था। महिला के तीन बच्चे भी थे, लेकिन फिर भी वह प्रेमी संग भाग गई थी। तीन दिन बाद लक्सर पुलिस ने महिला को यूपी के बिजनौर से बरामद किया था। पुलिस महिला को पकड़कर एसडीएम कोर्ट लेकर आई, जहां वो प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ कर बैठ गई। बाद में महिला को उसके बच्चों का वास्ता दिया गया, जिसके बाद महिला की ममता जाग गई। वो प्रेमी को छोड़ पति के साथ घर चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+