विद्यार्थी कोरोना की चपेट में, उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों में कोविड गाइडलाइन पालन कराने के ​निर्देश दिए

देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में कोरोना महामारी के मामले सामने आने पर सरकार ने कोरोना जांच अभियान तेज कराने के आदेश दिए हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि, आज सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में विद्यार्थी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद स्कूलों में कोविड नियमों का पालन हो रहा है अथवा नहीं हो रहा है। सरकार ने कहा है कि, स्कूलों में जाकर यह जांच की जाए।

Uttarakhand government directs officials to strictly ensure Covid rules

तीर्थों पर छूट, लेकिन पांच लोग पॉजिटिव निकले
हाल ही में राज्य में पांच लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, उक्त पांचों लोग दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आए थे, जिनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांचों लोगों के सैंपल लेकर एक दिन पहले ही दिल्ली में टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने पांचों लोगों का पता लगाने के लिए नैनीताल प्रशासन से संपर्क साधा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे जिला अस्तपाल के डॉक्टर केएस धामी ने बताया कि, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के बाद इन पांचों पर्यटकों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि पांचों पर्यटकों के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। दूसरी तरफ, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने भी इन पांचों लोगों के दिए गए मोबाइन नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Uttarakhand government directs officials to strictly ensure Covid rules

सरकार ने प्रभावितों को मदद का ऐलान किया
राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना संकट से प्रभावित पर्यटन कारोबारियों को आर्थिक मदद देने ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि, इसकी दूसरी किस्त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यही वजह है कि पर्यटन विभाग ने दूसरी किस्त के वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, इसी महीने कारोबारियों को मदद मिल जाएगी। कोरोनाकाल में पर्यटन कारोबार ठप हो गया था। बता दें कि, सरकार ने प्रभावित कारोबारियों को 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+