DU के छात्रसंघ चुनाव में कूदे उत्तराखंड के सीएम, करेंगे प्रचार
नयी दिल्ली। देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। दिल्ली का चुनाव कई मायनों में अहम होता है। डीयू के चुनाव में सियासी दलों की दखलअंजादी होती है। माना जाता है कि डीयू में छात्रों के मन को जीतना है तो यहां छात्रसंघ के चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। भाजपा और कांग्रेस का समर्थन हासिल करने वली एनएसयूआई और एबीवीपी यहां दो मुख्य दल है।

डूसू चुनाव में अब अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी कूद पड़े हैं। उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी यहां चुनाव में छलांग लगा रहे हैं। रावत 7 सितंबर को कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के समर्थन में प्रचार के लिए उतरेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के आधा दर्जन नेता व मंत्री भी प्रचार करेंगे। 7 सितंबर को मुख्यमंत्री तीन मूर्ति मार्ग पर उत्तराखंड के प्रवासी छात्रों को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री विजय सारस्वत सहित तमाम नेता भी प्रचार करेंगे। 6 सितंबर को दयाल सिंह कॉलेज, मोती लाल नेहरू कालेज, हंसराज कॉलेज में प्रचार किया। इतना ही नहीं अपने पक्ष में छात्रों को करने के लिए एनएसयूआई के प्रचार के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications