तबाही के बाद उत्तराखंड में सियासी भूचाल, सीएम बहुगुणा ने छोड़ी कुर्सी

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के साथ कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी और अंबिका सोनी, जो राज्य में पार्टी मामलों की प्रभारी हैं, को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में उत्तराखंड भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि 2 फरवरी तक राज्य में नए मुख्यमंत्री पद पर किसी नए चेहरे को बैठाने की तैयारी हो रही है। कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सीएम पद का कार्यभार संभालेंगे।
पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक विजय बहुगुणा को हटाने का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का था। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद सोनिया ने ये फैसला किया। गौरतलब है कि सीएम पद का कार्यभार संभालते वक्त से ही बहुगुणा दबाव में चल रहे थे। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाते वक्त भी काफी हंमागा हुआ था। उत्तराखंड में आई तबाही के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर बहुगुणा की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें हटाने का फसैला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications