कैसे गंगा में डूबने से बचें लोग, अब मंत्री पुत्री डूबी

नई दिल्ली-ऋषिकेश (विवेक शुक्ला) हर साल ऋषिकेश में गंगा स्नान करने आये अनेक लोग गंगा के तेज बहाव व भंवरों को नजरांदाज करके गंगा में उतर कर अपनी जान से हाथ धो बैठते है। रविवार को उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर की 24 वर्षीया डाक्टर बेटी का लक्ष्मण झूला के फूलचट्टी में गंगा के तेजबहाव में डूब गयी।

UP Minister’s daughter drowned in Ganga

बचा लिया

गंगा स्नान को आये उसके तीन अन्य साथियों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। पर डा. अदीबा का कोई पता नहीं मिला। मेरठ निवासी डा. अदीबा सुभारती मेडिकल कालेज के देहरादून कैंपस के चिकित्सालय में प्रशिक्षण लेने आयी थी। इसी दौरान वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा मे स्नान के लिए आयी।

तेज बहाव के शिकार

गंगा के तेजबहाव में यह दल असावधानी से फंस गया। वरिष्ठ पत्रकार देव सिंह रावत कहते हैं कि यहां पर स्नान करने के लिए आने वाले लोग अंदाजा ही नहीं लगा पाते कि इधर गंगा का प्रवाह बेहद तेज होता है। इसलिए इधर स्नान करना खतरे से खाली नहीं है।

ऋषिकेश के सीमा डेंटल कालेज के प्रमुख डा. आर.के.गुप्ता ने एक बार इस लेखक से कहा था कि ऋषिकेश में हर साल गंगा में स्नान करने के लिए आए बहुत से लोग गंगा की तेज लहरों में डूब जाते हैं। कुछ के शव मिल जाते हैं, कुछ के नहीं मिल पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+