केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ से झपटी मौत, 8 लाशें बरामद, खाई में लापता लोगों की खोज जारी

देहरादून। उत्तराखंड में बीती रात केदारनाथ हाईवे पर मौत का ताडंव मचा। हाईवे से सटी पहाड़ियों से बोल्डर गिरने से कम से कम 8 लोगों की जान चली गई। दो मोटरसाइकिलें और कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरीं। इन वाहनों पर सवार कई लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए।जिसमें तीन लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कई लोग मिल नहीं पाए। सुबह पुलिस एवं राहत आपदा बल से जुड़ी (एसडीआरएफ) टीम रेस्क्यू में जुटीं। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने पांच और लाशें मिलीं। हादसे में मारे गए लोगों की पुलिस पहचान करने लगी। आशंका जताई गई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि खाई काफी गहरी है और वहां झाड़ियां भी काफी ज्यादा हैं।

kedarnath landslide news

संवाददाता के अनुसार, गौरकुंड हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन चंडीकाधार में शनिवार देर रात पहाड़ से बड़ी चट्टान टूटकर गिरी। दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5 लोग और एक कार उसकी चपेट में आई। तीनों वाहन गहरी खाई में जा लुढ़के। सूचना मिलने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ उधर पहुंचीं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग ले जाया गया। जहां कई को मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+