बिहार: गणपति पंडाल में चल रहा था बार बालाओं का डांस, VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से आस्था के नाम पर गणपति पंडाल में अश्लील डांस की खबर सामने आ रही है। यहां पूजा के नाम पर रात भर अश्लील गानों पर थिरकते बाल बालाओ के साथ कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडिया वायरल होने के बाद पूजा समिति के बीच कोहराम मच गया है। वहीं आस पड़ोस के क्षेत्र के लोगों के बीच इस वायरल वीडियो को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

Bar Girls at Ganpati Pandal goes video viral

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मंदिर घाट का है। यहां पिछले 25 वर्षों से गणेश उत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पूजा में भाग लेने के लिए इलाके के दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन हाल ही में यहां हुआ अश्लील डांस पूरे इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि सुपौल बाजार स्थित मंदिर घाट गणपति पूजा के दौरान ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें जमकर बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ।

इस कार्यक्रम का वीडियो बनाकर कुछ युवकों ने वायरल कर दिया। इस अश्लील वीडियो में संलिप्त सदस्यों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से पूजा की साख पर असर पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से देश भर में समाज की बदनामी हो रही है. वहीं सनफ्लावर एकता संघ पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने इस मामले में संलिप्त सदस्यों पर कार्रवाइ करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+