गोरखपुर न्यूज: साथियों ने पहले चुराई कार,फिर मांगने लगे फिरौती,ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने व्यापरी से फिरौती मांगने वाले चार आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया है।एक की तलाश जारी है। बदमाश व्यापारी के जान-पहचान के बताए जा रहे हैं।उन्होंने कुछ दिन पहले व्यापारी की कार मांगी थी।व्या
गोरखपुर,1 अगस्त: गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने व्यापरी से फिरौती मांगने वाले चार आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया है।एक की तलाश जारी है। बदमाश व्यापारी के जान-पहचान के बताए जा रहे हैं।उन्होंने कुछ दिन पहले व्यापारी की कार मांगी थी।व्यापारी ने दे भी दी थी।लेकिन जब दोबारा व्यापारी ने अपनी कार उनसे मांगने शुरु की तो चार आरोपियों ने पहले साढ़े तीन लाख रुपए की डिमाण्ड की। जब व्यापारी ने पैसे देने से इंकार किया तो उन्होंने मार-पीट शुरु कर दी और किडनैप कर लिया।इसकी जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी प्रतीक कुमार मूल रुप से देवरिया के रहने वाले है।हरित ग्रुप नाम से कंपनी चलाते हैं।उनके जानने वाले दो लोग 28 जुलाई को उनकी कार उनसे मांग कर ले गए। बाद में उन्होंने कार वापस करने के लिए प्रतीक को रामनगर करजहां बुलाया।वहां चार लोग पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे।जब प्रतीक ने अपनी कार मांगी तो उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपए की मांग की। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरु कर दी और प्रतीक को किडनैप कर लिया।
थानाध्यक्ष खोराबार ने बताया कि व्यापारी फिरौती मांगने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एक आरोपी फरार है।जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें धनघटा के देवेंद्र राय, बांसगांव के आनंद सिंह, मेहदावल के मयंक दुबे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications