Chitrakoot: 5 महीनों तक टीचर करता रहा 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल की नई बिल्डिंग में बुलाता था दरिंदा
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के अध्यापक द्वारा लगातार 4 महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि उक्त अध्यापक अतरिक्त पढ़ाई करवाने के नाम पर कॉलेज की नई बिल्डिंग में ले जाकर लगातार 4 माह तक छात्रा के साथ कुकर्म करता रहा। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसने अपने परिजनों के सामने पूरा राज खोल दिया।
10वीं की छात्रा के साथ टीचर ने किया दुष्कर्म
बता दें कि चित्रकूट के मानिकपुर में शिक्षक और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी बेटी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 में पढ़ती है। बीते कुछ दिनों से उनकी बेटी के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। जिसके चलते उसका इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा था। लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था।

5 महीने लगातार लूट रहा था छात्रा की अस्मत
वहीं छात्रा के तकलीफ बढ़ने पर बीती शाम उसने खुद ही अपने परिजनों के सामने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पीड़ित के पिता अनुसार पहले छात्रा द्वारा रात से लेकर सुबह तक सामूहिक दुष्कर्म की बात कही। उसने कहा कि स्कूल के कई अध्यापकों द्वारा उसके साथ बीते 4-5 महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा है। लेकिन सुबह 12 बजे उसने इरशाद पुत्र सफीक निवासी शास्त्री नगर को अकेला दोषी बताया।
वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
छात्रा ने अपने पिता को बताया कि आरोपी इरशाद उसे अतरिक्त पढ़ाई करवाने के नाम पर कॉलेज की नई बिल्डिंग में ले जाकर लगातार 4 माह से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वहीं उसने अपने पिता को ये भी बताया कि इरशाद ने उसकी वीडियो भी बना ली थी और स्कूल से निकालने की धमकी एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। जिस कारण छात्रा चुप थी। वहीं मौका आने पर उसी ने दुसरे अध्यापकों का नाम लेने की बात भी कही थी, जिस कारण छात्रा शुरू में कई टीचरों के नाम ले रही थी।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस बीच थाना मानिकपुर में अलग-अलग राजनैतिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के पहुचने का सिलसिला भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications