नौवें दिन बांध में ही मिला सपा नेता का शव, बीवी की लाश नदी में फेंकने के दौरान डूबे थे
चित्रकूट। पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने गया सपा नेता भरत दिवाकर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया थे। काफी तलाश करने के बाद भी भरत दिवाकर का शव एसजीआरएफ से लेकर विशेषज्ञ मल्लाह तक नहीं ढूंढ पाए थे। नौ दिन बीत जाने के बाद 22 जनवरी की देर शाम को भरत दिवाकर का शव मिला गया है। सपा नेता का शव बरुवा बांध में उतराता मिला। सपा नेता के न मिलने से तरह तरह की चल रही अटकलों पर भी हमेशा के लिए विराम लग गया है।

क्या है पूरा मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी सपा नेता भरत दिवाकर ने अपनी पत्नी नमिता उर्फ मीनू की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए भरतकूप थाना अंतर्गत बरुआ सागर बांध गया था। भरत ने फोन कर नाविक से नाव बांध के किनारे लाने की बात कही। किनारे पहुंचने पर भरत ने पत्नी की लाश नाव में रख दी और उसके बाद लाश के साथ वजनी पत्थर बांध दिया। इसके बाद बीच धारा में चला गया। बीच धारा पहुंचने पर भरत ने लाश को उठाकर पानी में फेंकने की कोशिश की, तभी नाव पलट गई। भरत दिवाकर भी पानी में डूब गया। नाविक रामसेवक तैरकर किनारे आ गया।

नाविक ने किया खुलासा
16 जनवरी को सुबह पुलिस को भरतकूप थाना इलाके के बरुआ बांध पर सपा नेता भरत दिवाकर की लावारिस हालत में गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी में एक लेडीज चप्पल, सपा नेता के कपड़े और जूते बरामद हुए थे। पुलिस ने मामला संदिग्ध देखते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि आखिरी बार दिवाकर को नाविक राम सेवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने राम सेवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया।

नौवें दिन पानी में उतराता मिला शव
दो दिन तक भरत व मीनू का शव न मिलने पर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को बुलाया था। इसी दिन एसडीआरएफ की टीम ने सपा नेता की पत्नी का पत्थर से बंधा शव बांध से बरामद किया था। लेकिन सपा नेता का शव नहीं मिल सका। सपा नेता के शव को पांच दिन तक टीम तलाशती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। आखिरकार मंगलवार को टीम वापस लौट गई। दो दिन से स्थानीय लोग अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी बुधवार की शाम एक शव उतराता दिखने पर वहां मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
मौके पर पहुंचे अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय, शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक भरत ही होने पर उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया। मृतक की मां चुनबुद्दी देवी व अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण वैसे पानी में डूबना ही है, लेकिन पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।

क्या कहा पुलिस ने
अपर एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन भरत अपनी पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाते समय नाव पलटने से डूब गया था। उसके साथ केवट रामसेवक व भरत कुछ दूर तक साथ साथ आए, लेकिन रास्ते में भरत की सांसें उखड़ने लगीं और वह डूब गया था। इसकी पुष्टि पकड़े गए नाविक रामसेवक ने भी की है। भरत व रामसेवक के खिलाफ मीनू की हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज है। रामसेवक जेल जा चुका है। भरत की तलाश चल रही थी। बुधवार को बांध से ही भरत का शव बरामद हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications