चित्रकूट: इंटर की छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग, आखिरी बार बॉयफ्रेंड से फोन पर की थी बात

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में इंटर की छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्महत्या कर ली। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छात्रा के पिता का आरोप है कि घटना के पहले बेटी ने गांव के ही एक युवक से फोन पर बात की थी। इसी के बाद आत्मघाती कदम उठाया।

Inter student extreme step in Chitrakoot

जानकारी के मुताबिक, मामला चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बडी मडै़य्यन गांव का है। गांव निवासी इंटर की छात्रा ने रविवार की देर शाम कमरे के अंदर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा लिया। यह देखकर घर में मौजूद दादी ने चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाई। उसकी चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और छात्रा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा की मां व पिता ने बताया कि वह गांव के गैर बिरादरी के एक युवक उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर कई बार उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि युवक दो दिन पूर्व ही उनकी बेटी को ले भी गया था, लेकिन रास्ते में नयागांव थाना पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। परिजनों के पहुंचने पर समझाकर गांव भेज दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने अपने बेटी को समझाया भी था।

बताया कि रविवार की शाम को जब वह सब खेत में फसल काट रहे थे तब घर में उनकी बेटी व उसकी दादी घर में थी। इसी बीच उसने ने गांव के युवक से फोन पर बात की थी। उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। इसकी थाने में भी जानकारी दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सिंह ने बताया कि शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+