कुख्यात डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, साढ़े पांच लाख रुपए का इनमी था वो

कुख्यात डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, साढ़े पांच लाख रुपए का इनमी था वो

चित्रकूट, 30 अक्टूबर: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात डकैत गौरी यादव मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ गौरी यादव और एसटीएफ के बीच शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे बहिलपुरवा के जंगल में हुई थी। बताया जा रहा है कि कुख्यात डकैत गौरी यादव के पास से एसटीएफ को एके-47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। गौरी यादव के साथ चित्रकूट और आसपास के इलाकों में खौफ के आखिरी अध्याय का अंत हो गया।

Gauri Yadav was killed following an encounter with the STF team

बता दें, गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश में पांच लाख रुपए का इनाम था और मध्य प्रदेश सरकार ने उस पर अलग से 50 हजार रुपए का इनमा घोषित किया था। गौरी यादव ने पिछले 20 साल से बुंदेलखंड के जंगलों में दहशत का राज कायम किया था और उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इसके बाद ही वो ददुओ और ठोकिया की श्रेणी का डकैत हो गया था। बता दें, गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था। लेकिन चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जिसके बाद से एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था। 2008 में ददुआ और कुछ दिन बाद ठोकिया के मारे जाने के बाद 2009 में गौरी यादव भी गिरफ्तार हो गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। चित्रकूट जिले के फरार डकैत गौरी यादव के सिर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन ने इस साल जुलाई में संयुक्त रूप से साढ़े पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज थे।

वह चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। डकैत गौरी यादव ने मई 2013 में दिल्ली से मामले की जांच करने पहुंचे दारोगा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मई 2016 में गोपालगंज में तीन ग्रामीणों को खंभे से बांधकर गोली मार दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+