Atique Ahmed: माफिया बंधुओं की हत्या के बाद अलर्ट पर चित्रकूट पुलिस,अति संवेदनशील इलाकों में शुरू हुई गश्त
Atique Ahmed Dead: पुलिस जगह-जगह गश्त कर रही है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं एक जगह भीड़ ना इकट्ठा हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Atique Ahmed Dead: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद चित्रकूट जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना एरिया में सीओ अपने मातहतों के साथ गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस विशेष समुदाय वाले क्षेत्र में कड़ी नजर रखे हुए हैं। रात के टाइम आने-जाने वाले वाहनों को रोककर गाड़ियों और लोगों की चेकिंग भी की जा रही है। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने सभी से शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की है।
अतीक, अशरफ मर्डर के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया। वहीं चित्रकूट में भी पुलिस अधीक्षक ने हर सर्किल के सभी सीओ और थाना टीआई को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं। जिले के अन्य टीआई अपने पुलिसकर्मियों के साथ एरिया में निकल कर लगातार घूम रहे हैं और गश्त कर रहे हैं। चित्रकूट पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के अफसरों ने भी इनपुट जुटाए हैं। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगो को किसी भी परेशानी का सामना न करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है। अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय 15 अप्रैल की रात कातिलाना हमला हुआ। अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में अतीक और अशरफ की मौत हो गई। दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया। इस वारदात का एक वीडियो भी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। इंटरनेट पर अतीक की हत्या होने की जानकारी जैसे ही वायरल हुई पूरे उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications