Garlic price: लहसुन हुआ महंगा तो किसान ने खेत में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, घर बैठे कर रहा फसल की निगरानी

Garlic price today: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक किसान ने अपनी लहसुन की फसल को बचाने के लिए अनोखी तकनीक अपनाई है। दरअसल, इस सीजन में देशभर में लहसुन की कीमतें बड़ी हुई है। वहीं, हर दिन लहसुन के भाव में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश के लहसुन उत्पादक किसान इस साल बेहद खुश हैं। क्योंकि उनका लहसुन खेतों से ही थोक में 300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। साथ ही मंडी में लहसुन 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जिससे इस बार किसानों को लहसुन से बंपर मुनाफा हो रहा है।

CCTV camera in garlic field

लहसुन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए छिंदवाड़ा जिले के सांवरी पोनार गांव निवासी किसान राहुल देशमुख ने लहसुन की फसल की सुरक्षा के लिए अपने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। ताकि कोई उसकी फसल की चोरी ना कर सके।

खेत में सीसीटीवी लगाने की तकनीक के बारे में किसान देशमुख ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए वह घर से खेत काम कर रहे मजदूरों को देख सकते हैं।ताकि वे देख सकें कि कौन काम कर रहा है और कौन नहीं।

ऐसे में वह हर किसी पर नजर भी रखते हैं। साथ ही लहसुन महंगा होने के कारण चोरी का भी डर रहता है। इसलिए उन्होंने एक कैमरा लगाया है।

राहुल ने बताया कि पहले उनके खेत में चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने खेत में कैमरे लगवाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 13 एकड़ जमीन में लहसुन की खेती की है। इसमें उन्होंने अब तक करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि खेती की लागत 25 लाख रुपये थी। राहुल ने बताया कि टमाटर की खेती का काम नियमित रूप से चलता रहता हैं।फिलहाल उनके खेतों में 150 मजदूर काम कर रहे हैं। साथ ही अब वे लहसुन को हैदराबाद भेज रहे हैं।

दरअसल उनके पास 35 एकड़ जमीन है। जिसमें से 13 एकड़ में लहसुन, 16 एकड़ में टमाटर, 2 एकड़ में और शिमला मिर्च की खेती की जाती है।

बढ़ी कीमतों के कारण की बात करें तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 2021-22 में देशभर में 35,23,000 मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन हुआ था। जबकि 2022-23 में यह घटकर सिर्फ 32,33,000 मीट्रिक टन रह गया है। कहा जा रहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे यही मुख्य वजह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+