‘Kamal nath के अन्याय के बदले आपको हम दिलाएंगे न्याय' नए जिले पांढुर्णा में बोले- सीएम शिवराज सिंह चौहान
Pandhurna new dsitrict of mp: मध्य प्रदेश में पांढुर्णा नया जिला बनने के बाद इलाके के लोग बेहद खुश हैं। जिला बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने इस इलाके का जितना अन्याय किया, उसकी ब्याज समेत भरपाई उनकी सरकार करेगी।
सीएम शिवराज सिंह बोले कि किसी भी गरीब के आँखों में आंसू नहीं रहने देंगे। लबे समय से छिंदवाड़ा पर कब्ज़ा जमाए रहने के बाद पांढुर्णा, सौंसर को सिवाय अन्याय के कुछ नहीं मिला। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अभी जिला बना है, अब हर क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा में संत जगनाडे जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान भी किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं को गिनाया। जनता से कहा कि योजनाओं का सही और सरल ढंग से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके, इसके लिए जिले में कलेक्टर की भी बिना देर किए नियुक्ति कर दी गई हैं।

अब किसी को भटकना नहीं पड़ेगा। कानून का पालन कराने और पीड़ित शोषितों की आवाज सुनने के लिए एसपी भी हैं। भयमुक्त वातावरण के लिए चार थानों की भी अभी स्थापना कर दी गई हैं। सीएम ने अमरवाड़ा गोलीकांड की निंदा की और डेहरिया दंपति की बेटियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने मंच से कहा इन बेटियों को मामा हैं. इन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
आपको बता दें कि पांढुर्णा प्रदेश का 55 वां जिला बना हैं। विधानसभा चुनाव ऐलान के ठीक पहले यह सौगात क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही हैं। पांढुर्णा के अलावा मैहर भी जिला बना और दोनों जिलों के एक दिन नोटिफिकेशन जारी कर कलेक्टर-एसपी की निक्युक्तियां कर दी गई। दोनों ही जिलों में प्रशासनिक क्षमता बढ़ने से इन क्षेत्रों के विकास में भी पंख लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications