Chhindwara News: भाजपा को दिया वोट तो पति ने दे दियान तीन तलाक, मुस्लिम महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को भाजपा को वोट देना भारी पड़ गया।
पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने तलाक...तलाक...तलाक कहकर उसे अपने से घर से निकाल दिया है। पीड़ित महिला शिकायत आवेदन लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंची, जहां पुलिस ने पति, सास और ननद पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।

पीड़ित महिला इशरत का कहना है। विवाह 10 मई 2015 को हुई था। मेरे पति का नाम अब्दुल आसिफ मंसूरी है, जो कि छिन्दवाड़ा के निवासी हैं। फिर एक साल बाद मेरा बेटा हुआ था। शादी के बाद में पता चला कि मेरे पति की पहले एक और शादी हो चुकी थी और उससे तलाक हो गया था। उस पत्नी से एक बेटा भी है। इस बात को लेकर मेरा पति से झगड़ा भी होता था। लेकिन मेरे बेटे को देखते हुए मैंने समझौता किया और उनके साथ रहने लगी।
महिला ने पारिवारिक कलह की वजह बताते हुए कहा कि मेरे पति एक भाई हैं। उनकी 6 बहनें हैं। जिसमें चार बहनें घर मे इंटरफेयर करती हैं, जिसके चलते घर में वाद विवाद होता रहता है और कभी तालाक की धमकी देते थे। उसके बाद उन्होंने मुझे तलाक का नोटिस भी पहुंचाया और मुझे घर से निकाल दिया है।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी लोकसभा के चुनाव हुए तो मैंने भाजपा ज्वॉइन की। इसके पहले में कांग्रेस में थी और कांग्रेस को वोट देती थी। जब ये बात मेरे पति और सास-ननद को पता चली तो इन्होंने मुझसे कहा कि तुमने इस्लाम के विरुद्ध काम किया है भाजपा को वोट देकर तू मेरे घर में रहने लायक नहीं है। ये बोलते हुए उन्होंने मुझे मारा-पीटा और तीन तलाक दिलवा दी। मेरी ननद, सास और पति ने तीन तलाक बोल दिया और मुझसे सारे संबंध खत्म कर दिए हैं।
महिला ने कहा कि मुझे नोटिस भी कोर्ट के जरिये भेजा गया था। मैंने नोटिस एक्सेप्ट नहीं किया। उसके बाद चुनाव के समय मुझे तीन तलाक बोला, मारपीट किया, तलाक दे दिया, मुझसे रिश्ता खत्म कर लिया।
महिला ने कहा कि मैं थाना गई। मैंने कलेक्टर-एसपी को भी आवेदन दिया था, तब मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अभी दो दिन पहले ही सुनवाई की गई। अभी मामले में जांच चल रही है। मेरा एक बेटा है। मैं अभी अलग किराये से रह रही हूं, मेरे पति जिला पंचायत में कम्प्यूटर ऑपरेटर है।
इस पूरे मामले में पुलिस की जांच शुरू हो गई है। सिटी कोतवाली थाना टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि महिला का पति आसिफ मंसूरी, पीड़ित की सास और ननद अख्तर सभी छिन्दवाड़ा के निवासी हैं। इनके विरुद्ध हमने तीन तलाक अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications