MP Board 12th Topper मौली नेमा बनना चाहती है IAS, जानिए इलेक्ट्रिकल शॉप वाले की इस लाड़ली ने कैसे किया कमाल
कोई भी सफलता बैठे-बिठाए नहीं मिलती हैं। मेहनत करना पड़ता है, सही दिशा और सकारात्मक सोच के साथ। एमपी बोर्ड एग्जाम में आर्ट्स सब्जेक्ट में स्टेट टॉपर मौली नेमा ने भी यही मंत्र अपनाया। अब वह IAS बनना चाहती है।

MP Board 12th Topper Mauli Nema: कहते है कि लगन और दिल में कुछ हासिल करने का जज्बा हो तो इंसान हर बुलंदी को छू सकता है। एमपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं क्लास के आए नतीजों में अव्वल आने वाले स्टूडेंट्स की कुछ ऐसी ही कहानी है। 12वीं में आर्ट्स सब्जेक्ट में छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने नाम रोशन किया है।
Recommended Video
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा जैसी छोटी तहसील की रहने वाली मौली ने स्कूल की पढ़ाई में आज वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसका घर के लोग सपना देख रहे थे। कामयाबी की इस ऊंची छलांग में मौली आर्ट्स ग्रुप में स्टेट टॉपर बनी है। कुल 500 अंकों में सबसे ज्यादा 489 अंक हासिल किए।
मौली अमरवाड़ा के निजी स्कूल ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी की छात्रा है। गुरूवार की दोपहर जैसे नतीजे की घड़ी करीब आई तो मौली की धड़कन बढ़ने लगी थी। मौली ने बताया कि उसे अपनी सफलता का तो पूरा भरोसा था, लेकिन मन बेचैन था कि टॉप कर पाऊंगी या नहीं।
लेकिन रिजल्ट घोषित होते ही जैसे मार्कशीट में उसके नंबर सामने आए और पता चला कि आर्ट्स ग्रुप में पुरे प्रदेश में टॉप किया। तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर वाले भी खुशी से झूम उठे। मौली के पिता अनिल नेमा की इलेक्ट्रिकल्स आइटम की छोटी सी दुकान है। मां गृहणी है।

तहसील जैसी जगह में रहने वाली मौली आज पूरे प्रदेश एक लिए प्रेरणा बन गई है। वो बताती है कि दसवीं के बाद से उसने सिविल सर्विसेस में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब स्कूल की पढ़ाई पूरी के होने के बाद ग्रेजुएशन करने के साथ यूपीएससी की भी तैयारी करेगी।
यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने का भी मौली का ख्वाब है। इसके अलावा पीएससी का भी एग्जाम देना चाहती है। दोनों के लिए वह आने वाले दिनों में अभी से तैयारी करेगी। अपनी इस सक्सेस की बड़ी वजह उसने परिवार और शिक्षकों के सपोर्ट को बताया। परीक्षा की तैयारी के वक्त भी वह पॉजिटिव रही। 97.8 प्रतिशत अंक लाने वाली मौली ने यह भी बताया कि NCERT की बुक्स ने पढ़ाई में बहुत मदद की। उसकी बड़ी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। वह उसे मेरिट में आने के लिए प्रेरित करती रही।












Click it and Unblock the Notifications