Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OMG: रिंग सेरेमनी के बाद लड़की ने कर दिया कांड, शादी का सपने संजोए बैठा युवक पहुंच गया अस्पताल

Chhindwara News: मामला मोआरी गांव का है। परासिया ब्लॉक के ग्राम मोआरी निवासी कमलेश कुमार को 108 एम्बुलेंस से परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि कमलेश ने शादी टूटने की खबर सुनने के बाद जहर खा लिया है।

marriage broken after chhindwara engagement,

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में शादी टूटने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी होने के बाद युवक को उस समय गहरा सदमा लगा जब लडक़ी ने युवक से शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद शादी का सपना संजोए बैठा युवक सदमे में चला गया। युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य कीटनाशक दवाई पी ली। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज जारी है।

उसे परासिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर किया गया। कमलेश की मां ने जानकारी दी कि पिछले महीने कमलेश की रिंग सेरेमनी हुई थी। सोमवार की सुबह युवती लड़के से शादी करने से मना कर दिया। जिससे लड़का सदमे में चला गया। इसी वजह से कमलेश ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। आपको बताते चलें कि युवक को अचानक सोमवार की सुबह यह जानकारी लगी थी कि लड़की ने शादी करने से मना कर दिया है। जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया है। इस मामले के बाद अब दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+