'ये गढ़ नहीं, सब गड़बड़ है', छिंदवाड़ा की जनसभा में कमलनाथ पर गरजे CM मोहन यादव
Loksabha Election को लेकर अब हलचल दिखाई देने लगी है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन छिंदवाड़ा लोकसभा से BJP प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने नामांकन दाखिल किया है. छिंदवाड़ा सीट पर अबकी बार बीजेपी का पूरा फोकस है.
यही कारण रहा की नामांकन दाखिल करने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ सीएम मोहन यादव समेत तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे. वहीं नामांकन दाखिल करने के साथ ही बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने एक बार फिर जीत को लेकर हुंकार भरी है.

छिंदवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन फार्म दाखिल करवाने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल कलेक्ट्रेट रिटर्निग कार्यालय पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छिंदवाड़ा मोदी हो चुका है.
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छिंदवाड़ा की जनता ये तय कर चुकी है की, लंबे समय तक एक परिवार की जो राजपाट की आदत थी, वो आदत समाप्त करने का जनता ने तय कर लिया है. छिंदवाड़ा मोदी मय हो चुका है, भाजपा मय हो चुका है, और उसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं. देखा जाए तो बीजेपी ने मिशन छिंदवाड़ा को लेकर तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार बीजेपी के दिग्गज नेता मिशन छिंदवाड़ा पर फोकस करते नजर आ रहे हैं.
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन दाखिल कराने छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नही, यहां कांग्रेस गड़बड़ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां विकास के काम चल रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications