Kamal Nath ने सस्पेंस किया ख़त्म, छिंदवाड़ा से ही लड़ेंगे चुनाव, कहा- 40 साल से है यहां से रिश्ता

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस अब पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने गृह जिले में बड़ा बयान दिया कि वे छिंदवाड़ा छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।

kamal nath

Kamal Nath ends suspense: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर उठे सियासी तूफ़ान को खुद उन्होंने शांत कर दिया है। उनका एक और बड़ा बयान सामने आया है। जिससे सस्पेंस पूरी तरह ख़त्म हो गया। अपने गृह जिले छिंदवाड़ा दौरे पर एक आम सभा में न सिर्फ उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट किए, बल्कि यह भी बता दिया कि वे छिंदवाड़ा के अलावा कहीं और से चुनाव नहीं लड़ने वाले।

kamal nath chhindwara

कुछ दिनों पहले भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के चुनाव न लड़ने को लेकर मीडिया में जमकर शोर मचा था। उसके अगले दिन नाथ को अपने चुनाव लड़ने के बयान पर सफाई देना पड़ा था। अब गृह जिले छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ने के मामले में कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। वे अपने इलाके में 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। हर्रई विकासखंड में आयोजित एक सभा में उन्होंने साफ़ कर दिया कि वे चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ छिंदवाड़ा से उसके अलावा कहीं और से नहीं।

madhya pradesh

जनसभा में कमलनाथ बोले कि प्रदेश में मैं जहां भी जाता हूं, वहां के लोग कहते है कि हमारे शहर को भी छिंदवाड़ा जैसा महानगर बना दीजिए। आप हमारे क्षेत्र से चुनाव लड़े। लेकिन मेरी जुबां से एक ही बात निकलती है कि 'मैं अपना छिंदवाड़ा कभी भी नहीं छोड़ने वाला हूं'। इस क्षेत्र से बीते 40 सालों से नाता हैं। विपरीत हालातों में भी मिल-जुलकर कठिन रास्ते तय किए। लिहाजा आने वाले समय में भी कमलनाथ छिंदवाड़ा में ही रहेंगे। इसका यही मायना निकाला जा रहा है कि वे यही से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। सियासी पंडितों का कहना बीते 4 महीने में कमलनाथ के अपने गृह जिले दौरे दिलचस्प हैं। जनता के बीच उनकी बहू प्रियानाथ भी लोकप्रिय हो रही है। इससे समझा जा सकता है कि छिंदवाड़ा की विधानसभा सीटों के लिए सभी ऑप्शन खुले हुए है। जिनका वक्त आने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+