‘खतरनाक आदमी हैं अमित शाह, दिन में तारे दिखा देते हैं’, BJP कार्यकर्ताओं से बोले कैलाश विजयवर्गीय
MP में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां आगामी 18 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन छिंदवाड़ा पर आ रहे हैं. कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा आ रहे अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारी जारी है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत सत्कार के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. वहीं छिंदवाड़ा में अमित शाह के स्वागत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री और क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है.
छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री और क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, अमित शाह जी को जानते हो आप, ऐसे खतरनाक आदमी हैं कि दिन में लोगों को तारे दिखा देते हैं, उनके छिंदवाड़ा आने का मकसद यही है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं नेता बनकर, शेर बनकर काम करिए। गृहमंत्री यही संदेश देने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता शेर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कैबिनेट मंत्री और कलस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं. वहीं छिंदवाड़ा आ रहे अमित शाह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही बीजेपी प्रत्याशी के हित में मतदान करने की अपील छिंदवाड़ा की जनता से करेंगे.
बीजेपी का फोकस अबकी बार छिंदवाड़ा लोकसभा पर है, जहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने अबकी बार 29 की 29 लोकसभा सीटें जीतने की तैयारी की है, ऐसे में बीजेपी के लिए छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां इस सीट पर अब केंद्रीय गृह मंत्री हुंकार भरेंगे. कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में लोकसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां आगामी 18 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन छिंदवाड़ा पर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े- 'जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications