‘जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात
अपने बेबाक बयानों के लिए सियासत में बेहद खास पहचान रखने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपने पुराने दिनों की याद उस वक्त आ गई, जब वे गुड़ी पड़वा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यहां विजयवर्गीय ने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ऐसा वाक्या सुनाया जिसे सुन सभी हैरान रह गए.
संस्था सार्थक एवं हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को हिंदू नव वर्ष का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही विजयवर्गीय ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि, पुलिस वाले हमारे पीछे-पीछे दौड़ते थे और हम आगे-आगे दौड़ते थे. आज भगवान की ऐसी कृपा है, जो पुलिस हमारे पीछे डंडा लेकर दौड़ती थी, वो पुलिस सैल्यूट मारती है.

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैं जनसंघ के समय का कार्यकर्ता हूं, हमने बहुत दीपक जलाए हैं, कभी सोचा भी नहीं था, की हमारी सरकार आएगी. पुलिस वाले हमारे पीछे-पीछे दौड़ते थे और हम आगे-आगे दौड़ते थे. और अभी भी हमने अच्छा मौसम का जानकार कोई नहीं, रात में सोए रहते हैं, समझ जाते हैं बादल आ गए हैं, क्योंकी इतना डंडे पड़े हैं, जैसे ही दर्द होता है, समझ जाते हैं की ऊपर बादल हैं. मौसम के जानकार हम हैं. हमने जनसंघ से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी, आज भगवान की ऐसी कृपा है, जो पुलिस हमारे पीछे डंडा लेकर दौड़ती थी, वो पुलिस सैल्यूट मारती है.
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में पारंपरिक लोक नृत्य, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के साथ गुड़ी पड़वा नववर्ष का स्वागत सूर्यदेव को अर्घ्य देकर किया गया। संस्था सार्थक एवं हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को हिंदू नव वर्ष का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस अगले चुनाव की तैयारी करे', राहुल के मंच पर BJP प्रत्याशी के फोटो पर बोले CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications