अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर लगाया ठिकाने, हत्या कर शव को जंगल में फेंका
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक का शव मिला तो पुलिस ने सारे मामले को चंद घण्टे में सुलझा लिया।
जानकारी अनुसार सिवनी जिले के छपारा स्थित ग्राम खैरनरा बोतल पठार में बीते दो दिन पहले अमरवाड़ा के एक युवक का शव मिला था। मृतक का गला रेतकर उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई थी।

शव तो पुलिस ने बरामद कर लिया था लेकिन युवक की हत्या किसने और क्यों की इसका पता चला। पुलिस ने इसकी छानबीन की। पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की पत्नी और अमरवाड़ा के पौनार निवासी उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
छपारा टीआई सौरभ पटेल के जानकारी अनुसार अमरवाड़ा के ग्राम घुघराकलां निवासी 30 साल धरमसिंह उईके का शव 4 जनवरी की शाम ग्राम खैरनरा बोतल पठार के समीप मिला था। उसका गला रेता गया था और सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतारा गया था। जांच और संदेह के आधार पर अमरवाड़ा के ग्राम पोनार निवासी 37 वर्षीय प्रकाश उर्फ अन्नू पिता धन्नूलाल गुप्ता से पूछताछ की गई।
पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया। अन्नू के मृतक की पत्नी महावती से प्रेम संबंध थे। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी और योजनाबद्ध तरीके से अन्नू ने धरमसिंह को घटना स्थल पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अन्नू गुप्ता और मृतक की पत्नी महावती को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र में चर्चा अनुसार महिला शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती थी। कई बार इसको लेकर उसका पति उसे मन करता और रोकना था। ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम में अड़चन पैदा कर रहे पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके चलते उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को पहले सिवनी छपारा के जंगल में बुलवाया। वहीं पहले से तय प्लानिंग के अनुसार पत्थर पटक कर उसकी मौत के घाट उतारा। युवक की हत्या ऐसी जगह की गई थी जहां पर किसी को शक नहीं होता। लेकिन कहते हैं कि जुर्म कितना भी संगीन क्यों ना हो कभी छुपता नहीं है। इसी के चलते सारा मामला उजागर हो गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications